नगर में बढ़ रहे अपराध के मद्देनजर नगर थाने में पुलिस -पब्लिक के बीच हुई बैठक

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी नगर थाना में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस पब्लिक मीटिंग आयोजित हुई। इस दौरान डीएसपी राजीव कुमार,थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, मेयर अरुण राय, उपमेयर अनामुल्ला खान, पंकज मेहता सहित शहर के अन्य बुद्धजीवी मौजूद रहे।
डीएसपी राजीव कुमार ने शहर में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए,उसे रोकथाम से संबंधित विषयों पर कानूनी प्रक्रिया और पुलिसिया सहयोग का जिक्र किया। साथ ही पुलिसिंग, गश्त, चाकचौबंद व्यवस्था एवं मधुबनी की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए निराकरण के उपाय पर लोगों से जनसंवाद किया।
मौके पर बुद्धजीवियों द्वारा पुलिसिंग व गश्त और बढ़ रहे अपराध पर सख्ती बरतने की सलाह दी गई।
इस दौरान उपस्थित डीएसपी और थानाध्यक्ष ने लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी बुद्धिजीवियों के बदौलत शहर की व्यवस्था बेहतरीन हो सकती है। किसी प्रकार के अनेतिक कार्य देखें तो पुलिस को सूचित जरूर करें ताकि पुलिस अपराध पर कंट्रोल कर सके। किसी व्यक्ति को अगर लगे की पुलिस उसका नाम उजागर कर देगी तो ऐसा कुछ नही है,पुलिस आपके नाम को गुप्त रखेगी।
मौके पर उपस्थित मेयर अरुण रॉय ने कहा कि देशभर में पुलिस बल की स्थिति आपको पता है,अपने मधुबनी में लगभग 2000 की आबादी पर एक दरोगा है। ऐसे में प्रशासन को सहयोग करना हम सबका कर्तव्य बन जाता है। हमारे आपके सहयोग से ही मधुबनी का माहोल बेहतर हो सकता है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस के कार्यों की प्रशंशा की और सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Join us on:

Leave a Comment