ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 2 बच्चे समेत 3 की मौत।

SHARE:


रिपोर्ट- प्रमोद सीवान!


सीवान-छपरा मुख्य रेलखंड के दरौंदा जंक्शन के समीप ट्रेन के चपेट में आने से महिला और उसके दो छोटे-छोटे बच्चो की मौत हो गयी। मृतको की पहचान नहीं हो पाई है।स्थानीय लोगो के अनुसार गोरखपुर से आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने महिला और उसके बच्चो की मौत हुई है। बताया जाता है की गोरखपुर से हावड़ा को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन जो संध्या 4 बजे सीवान के तरफ से आ रही थी। उसी ट्रेन के चपेट में महिला और उसके बच्चे आ गए। जिसमे तीनो की मौत हो गई है । महिला ने अपने बच्चो के साथ आत्महत्या किया है या ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष वहीं उसके उसके बच्चों की उम्र 6 और 3 वर्ष बताया जारहा है। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरपीएफ ज्ञान सरोवर ने बताया की फिलहाल पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।पहचान हेतु शव को सीवान सदर अस्पताल में रखा जायेगा। अगर महिला की पहचान हो जाती है तो परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा, अन्यथा प्रशासन द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के सूचना के बाद महाराजगंज एसडीओ अनिल कुमार,दारौंदा बीडीओ,सीओ एव थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है।
इधर महिला और उसके बच्चो की मृत्यु के बाद स्थानीय लोग भी स्तब्ध है। हालांकि स्थानीय लोग भी उसकी पहचान नहीं कर पा रहे है।

Join us on:

Leave a Comment