अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला भाजपा कार्यालय से लेकर जगह जगह लोगों ने किया योग!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले में विभिन्न जगहों सहित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिक्षक उमेश राजपाल ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को कई प्रकार के योग के फायदे बताते हुए बताएं कि योग करने से शरीर स्वस्थ मन प्रसंचीत रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को रोज योग करना चाहिए। हमें स्वस्थ रहने के लिए निश्चित रूप से योग को अपना चाहिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे, सुनील कुमार मिश्रा, राधा देवी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, पुर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर किरण कुमारी झा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु कुमार रावत, लोकसभा संयोजक प्रशांत ठाकुर, जिला आईटी सेल संयोजक राजीव झा, सहसंयोजक कन्हैया साह, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण लाल दास, अशोक राम, चंदन कुमार, वार्ड पार्षद बद्री राय, देबू सिंह, राम पुकार ठाकुर, मनीष कुमार कर्ण , रवि कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा, मनदीप कुमार, सुजीत भंडारी, सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तो वही मिथिला वाहिनी के संस्थापक सदस्य सह संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव के द्वारा पंडौल सहित कई जगहों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को इस के महत्व को समझाया गया और योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। तो राकेश रंजन के देख रेखा में कलुआही प्रखंड के कमरौली गांव, राजनगर प्रखंड के राज घाट मैदान रमपट्टी, बलहा सहित कई जगहों पर योग शिविर आयोजित किया गया। वहीं बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के लोहा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में विजय नाथ पाठक के द्वारा भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सत्या नंद पाठक, सदानंद पाठक सहित दर्जनों लोगो ने भाग लिया। जहां योग शिविर को संबोधित करते हुए विजय नाथ पर ने कहा कि करें योग रहें निरोग।

Join us on:

Leave a Comment