रिपोर्ट- अमित कुमार
-पेपर लीक मामले पर मनोज झा ने कहा कि देवेश ठाकुर और विजय सिंहा जैसे लोग समाज में जहर घोल रहे हैं। जातिगत शब्दों का इस्तेमाल उन लोगों को महंगा पड़ेगा। सरकार उनकी और षड्यंत्र भी उन्हीं का है। नेट की परीक्षा भी कल रद्द की गई। 25 लाख छात्र इससे प्रभावित होंगे। तेजस्वी यादव का नाम घसीटना भाजपा नेता का अल्प ज्ञान दर्शाता है। संविधान की शपथ लेकर इस तरह की बयान बाजी करने वाले को शर्म आनी चाहिए।
देवेश चंद्र ठाकुर से मिलती-जुलती बात विजय सिंहा भी बोल रहे हैं। विजय सिंहा के बारे में मनोज झा ने कहा कि वह जिस पद पर हैं उसके लिए अनफिट है।
आरक्षण से जुड़े कोर्ट के फैसले पर मनोज झा ने कहा कि आरक्षण के बड़े दायरे को नवमी अनुसूची में शामिल करने का आग्रह लगातार किया गया। हमें पता है कि कोर्ट जाने वाले लोग कौन हैं। ऐसे लोगों के ताल्लुकात बीजेपी से हैं।
मनोज ने कहा कि ये लड़ाई खत्म नहीं होगी। संविधान सम्मत आरक्षण दिया गया है। हम ऊपर की अदालत में जाएंगे।
मनोज झा ने कहा कि हम चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के पास जाएंगे और कहेंगे कि ऊपर के कोर्ट में फैसले के खिलाफ जाएं और जनता के पक्ष में फैसला करवायें।
बाईट:—मनोज झा, सांसद राजद




