दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में चार घायल एक रेफर!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के साहरघाट बासुकी मुख्य मार्ग पर बलबा गांव स्थित लचका के नजदीक एक बाइक पर सवार तीन लोग मधवापुर के तरफ से तेज रफ्तार मे साहरघाट की तरफ आ रहा था। वही एक बाइक सवार साहरघाट से अपने घर औरा के लिए जा रहा था। इसी बिच तेजी से आ रहे बाइक चालक का संतुलन बिगर गया ओर राजू मंडल के बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चारो बाइक सवार वही गिर गया। देखते ही देखते दुर्घटना स्थल पर लोगो की भीर जमा हो गई। अन्न फानन मे लोगो ने सभी घायल को उठा कर इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल मे पहूंचाया। जहां एक बाइक सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया है। चारो घायल बाइक सवार की पहचान मधबापुर थाना क्षेत्र के औरा गांव का शिव शंकर मंडल का 23 वर्षीय पुत्र राजू मंडल, तो दुसरे बाइक पर सवार तीनों का पहचान दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र का मनियारी मब्बी का रहने बाला बैजू यादव, अनिल यादव व ललन यादव के रूप मे किया गया है।
जिसमे बैजू यादव की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

बाइट — राजू मंडल घायल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें