बकरीद को लेकर पुलिस एलर्ट, विभिन्न थाना मे बैठकों का दौड़ जारी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के विभिन्न पुलिस थाना सहित रहिका एवं लौकही थाना परिसर मे बकरीद पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित किएगए। रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के अध्यक्षता मे बी डी यो निरंजन कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियो के उपस्थिती मे 17 जून 2034 को अनेक बाला पर्व बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए बी डी यो निरंजन कुमार ने कहा की आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे बकरीद पर्व मनाना है। किसी भी स्थिती मे किसी को भी शांती भंग करने की आजादी नही दिया जा सकता है। वही शांति समिति के बैठक को संबोधित करते हुए रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा है कि बकरीद को लेकर पुरे थाना क्षेत्र मे जगह जगह पुलिस पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस गस्त तेज कर दिया गया है। किसी भी स्थिति में असमाजिक प्रवृत्ति के लोगों को शांति भंग करने और समाजिक भाइचारे को बिगाड़ने के षड्यंत्र करनेवाले को बख्शा नही जाएगा। हूरदंगीयो से लेकर अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति एवं असमाजिकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हर हाल मे बकरीद पर्व शांति के साथ संम्पन्न कराने में आप सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। जिस पर उपस्थित जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यो, वार्ड पंचों एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने थाना अध्यक्ष सहित बी डी यो को अस्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया कि पिछले वर्षों के तरह ही इस वर्ष भी बकरीद का पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द पूर्ण वातावरण में शांति के साथ संम्पन्न होगा। जहां कहीं भी प्रशासन को आबस्यक्ता होगा सहयोग के लिए हम लोग तत्पर हैं और रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment