गंडक नदी मे एक लड़की का शव बरामद, पहचान से संबंधित सूचना पुलिस को दें!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

बेगूसराय में अर्धनग्न अवस्था में एक लड़की का शव कोरिया वासुदेवपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया था । मुफ्फसिल थाने की पुलिस को गुरुवार की शाम 5:00 बजे सूचना मिली कि गंडक नदी के किनारे एक युवती की लाश पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मुफ्फसिल थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। मृतका की उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है। लड़की ब्लैक रंग का टी-शर्ट पहनी हुई है और अर्धनग्न अवस्था में पुलिस ने सबको बरामद किया है। मृतिका लड़की के बारे में किसी को कोई जानकारी अगर है या मिले तो स्थानीय पुलिस को जानकारी दे सकते हैं!

Join us on:

Leave a Comment