हड़ताल पर चल रहे एम्बुलेंस चालकों का जमकर हंगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इकाई के बैनर तले 102 एंबुलेंस चालक अपने विभिन्न मांगों को जमकर हंगामा किया। इस दौरान एंबुलेंसकर्मी ने जुलूस निकालकर अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आपको बताते चले की पिछले 5 जून से 102 एंबुलेंस चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। लेकिन इस पर कोई पदाधिकारी अमल नहीं किया इसी से आक्रोशित होकर 102 एंबुलेंस चालक आज बैनर पोस्टर लगाकर बिहार सरकार खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।वहीं 102 एंबुलेंस चालक अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को लाने और पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस चला के का कहना है कि मेरी मुख्य मांगे हैं बिहार सरकारी श्रम अधिनियम के तहत संचालक एजेंसी हम लोगों को सरकारी सारी सुविधा दे। उन्होंने कहा है कि हमारे गाड़ी का जब एक्सीडेंट हो जाता है। तब पर भी संस्था के द्वारा किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं दी जाती है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि 102 एम्बुलेंस चालक को नहीं न्यूनतम वेतन दिया जाता है। और इसके बदले में 8 घंटे के बदले 12 घंटे काम लिया जाता है और ₹300 रुपए प्रत्येक दिन के हिसाब से हम लोगों को वेतन दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि इस महंगाई के दौर में हम लोगो को पेट नहीं भर रहा है। इसलिए हमने पिछले 1 साल पहले कंपनी को लिखित सूचना दिए थे आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने कहा है कि कंपनी के द्वारा लिखित बोला था कि श्रम अधिनियम के तहत आप लोगों को वेतन दिया जाएगा।लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी के द्वारा कोई वेतन नहीं दी गई है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि मेरा मुख्य मांग यह है कि श्रम अधिनियम के तहत हम लोग को न्यूनतम वेतन दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर पिछले 5 जून से हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन कोई भी पदाधिकारी वार्ता करने के लिए नहीं आया यह समझ में नहीं आ रहा है कि हम किसके अधीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मेरी मांग जब तक नहीं पूरी करती है। तब तक यह हड़ताल एंबुलेंस चालक के द्वारा ज़ारी रहेगा।

बाइट एंबुलेंस चालक

Join us on:

Leave a Comment