पेड़ से गिरकर वार्ड सदस्य की मौत, मचा कोहराम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


आम तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरने से वार्ड सदस्य की मौत हो गई। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी-दो पंचायत के वार्ड नं. 13 की है जहा वार्ड सदस्य वरुण कुमार शुक्रवार को अपने बगीचे में आम तोड़ने गए थे। तभी टहनी पर पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वार्ड 13 में मातम पसरा हुआ है। वार्ड सदस्य वरुण अपने घर का इकलौता कमाने वाला युवक था। उनकी मौत से पत्नी के बाद परिजनो मे चीख पुकार मच गयी।मृतक वार्ड पार्षद को दो बच्चे हैं जिसकी कृदन से माहौल गमगीन बनी हुई है।
बाईट- टुनटुन कुमार-उप मुखिया

Join us on:

Leave a Comment