दरभंगा से धर्मेंद्र पांडे

लोगो ने सुनाया दर्द, जिलाधिकारी ने कहा सभी बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगो को पहुंचाया जा रहा है हर सम्भव जरूरत मदद!,
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ के कारण कई परिवार अलग अलग जगहों पर अपना आशियाना बाँध पर बनाया है लोग यहाँ पलास्टिक टांग किसी तरह बरसात और कड़े धुप में जीवन गुजार रहे है | हवा का तेज़ झोखा इनके आशियाने पर लगे पास्टिक उड़ा दे रही है और बाढ़ के पानी के थपेड़े ऊपर से डरा भी रही है | किसी तरह घर की महिलाये इन्ही जगहों पर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है किसी तरह दो वक्त चूल्हा जलाकर अपना और अपने बच्चे का पेट भर रही है उधर दरभंगा के जिलाधिकारी त्याग राजन ने सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंड में राहत के साथ साथ सामुदायिक किचेन चलाने के आदेश भी दिए है | कई जगहों पर सामुदायिक किचेन चलाये भी जा रहे है |
ऐसे ही बाँध पर अपने बच्चो के लिए खाना बना रही मालती देवी और सुनीता देवी ने बताया की उनका सब कुछ बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गया कुछ नहीं बचा और बाँध पर जिंदगी जैसे तैसे गुजार रही हुआ सरकार का कोइ भी मदद नहीं मिला |
वही दरभंगा के जिलाधिकारी डाक्टर त्याग राजन ने बताया की सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में न सिर्फ भोजन के लिए सामुदायिक किचेन चलाये जा रहे है बल्कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद भी पहुंचाया जा रहा है | कई नए जगहों पर भी बाढ़ प्रभवित लोगो को भोजन देने के लिए और ज्यादा सामुदायिक किचेन चलाने के आदेश भी दिए गए है | इसके अलावा फिलहाल दो महीने तक बाढ़ के हालत पर नजर भी बनाये रखने के आदेश दिए है |