रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना, 2 जून 2024: भाजपा नेता और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव पर हमले के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नया खुलासा किया है। राजद ने आरोप लगाया है कि इस मामले में भाजपा के इशारे पर मिथ्या खबरें फैलाई जा रही हैं। मसौढ़ी विधायक श्रीमती रेखा देवी पासवान के साथ दुर्व्यवहार, अपमानित करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर राजद ने भाजपा पर निशाना साधा।
राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने अपने समर्थकों को बचाने के लिए यह घटना गढ़ी है। विधायक रेखा देवी पासवान ने बताया कि तिनेरी स्थित बूथ संख्या 178 पर दलित और महिलाओं को वोट देने से रोका गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस राजद समर्थकों के घरों पर छापेमारी कर रही है।
राजद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि रामकृपाल यादव ने अपने समर्थकों को बचाने के लिए इस घटना को मनगढ़ंत तरीके से पेश किया है।
व्हाइट रेखा देवी विधायक




