रिपोर्ट- अरविंद कुमार
समस्तीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई- दिनांक-25/26.05.2024 की रात्रि में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया खुर्द निवासी मृतिका फूलो देवी हत्याकांड का उद्भेदन करते हुये कांड के आरोपी मृतिका के बेटी को किया गया गिरफ्तार!
आरोपिता के प्रेमी से शादी न होकर दूसरी जगह शादी ठीक होने से नराज बेटी ने ही कर दी अपनी माँ की हत्या।
घटना में प्रयुक्त गड़ासा एवं खून का छिटा पड़ा कपड़े को मृतिका के घर में रखा ट्रंक से किया गया बरामद।
घटना का विवरण:- दिनांक-25/26.05.2024 की रात्रि में कर्पूरीग्राम थाना अन्तर्गत सिंघिया
खुर्द निवासी फूलो देवी, पति-वैजनाथ महतो की सोने के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। जिस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना कांड सं0-58/24, दिनांक-28. 05.2024, धारा-302 भा०द०वि० दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुये कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस एवं समस्तीपुर पुलिस की तकनीकी शाखा की टीम द्वारा कांड के उद्भदन हेतु विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के आरोपिता मृतिका की बेटी को निरूद्ध किया गया है। अरोपिता द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि ये 06 माह पूर्व दिनेश राम पिता रामस्वरूप राम ग्राम हरपुर सिलौत थाना मुफ्फसिल जिला समस्तीपुर के सम्पर्क में आयी तथा ये उससे प्यार करने लगी एवं उसी से शादी करना चाहती थी। इस बात की जानकारी जब अरोपिता की मॉ मृतिका फूलो देवी को हुई तो मृतिका विरोध करने लगी तथा अपनी बेटी के लिये दुसरा लड़का शादी हेतु ढूढने लगी। आरोपिता दूसरे लड़के से शादी के लिये तैयार नहीं थी जिसके कारण अरोपिता का अपनी माँ / मृतिका से हमेशा झगड़ा होते रहता था। आरोपिता दिनेश राम पर शादी करने का दबाव बनाने लगी जिस पर दिनेश राम बोलता था की हम भाग कर शादी नहीं करेंगे हम अपने परिवार के विरूद्ध नहीं जाने की बात कहा। आरोपिता के मना करने के बाद भी 10 दिन पहले मृतिका अपनी बेटी / आरोपिता की शादी दूसरी जगह ठीक कर दी। इस बात से अरोपिता गुस्सा गयी और अपनी माँ से काफी कहा सुनी करने लगी। तब ये अपने मन में अपनी माँ को रास्ते से हटा कर दिनेश राम से शादी करने की राह को आसान करने की बात सोची। इसके घर में एक गड़ासा रखा हुआ था जिसे आरोपिता शाम में ही छुपाकर रख दी तथा
मौके का इंतजार करने लगी। रात्री में करीब 08:00 बजे इसकी दादी और छोटा भाई पुराने घर पर सोने चला गया तथा ये और मृतिका अन्य दिनों की तरह पुराने घर में रह गई। रात्री करीब 10:00 बजे अरोपिता खाना खाकर आंगन में खाट पर ही सो गयी। कुछ देर बाद जब इसकी मॉ फूलो देवी गहरी निंद में सो गयी तो ये चुपके से उठकर कमरे में छुपाकर रखा गड़ासी को ले आयी और सर के सामने से सर पर ताबातोड़ प्रहार की जिससे मृतिका दर्द से कराहने लगी एवं थोड़ी देर बाद शांत हो गयी। जिसके बाद अरोपिता अपने कपड़े जिसपर खून के छिट्टा पड़ गया था एवं गड़ासी को छुपाकर ट्रंक में रख दी। तथा दिनेश राम को उसी रात में फोन कर दो घंटे तक भागने का दबाव बनाती रही जब दिनेश राम नहीं माना तो अरोपिता घबड़ा गयी एवं पास में स्थित मनोज पासवान के घर पहुँची तो दरवाजा को बंद देख पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर सो गयी। सुबह ये उठकर बचने के लिये अपने घर जाकर रो-रोकर अपनी माँ की हत्या किसी के द्वारा करने की बात कहकर चिल्लाने लगी ताकि पुलिस या ग्रामीण को शक न हो। आज पुलिस के द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।
- कांड में प्रयुक्त गड़ासा
- खून का छिट्टा पड़ा कपड़ा




