डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,खराब ईवीएम को किया गया रिप्लेस!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

– सासाराम संसदीय क्षेत्र में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान चल रहा है ऐसे में कैमूर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
डीएम सावन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है जो ईवीएम खराब थे उसे तत्काल बदल दिया गया है,अधौरा पहाड़ पर लोग मतदान करने के लिए आ रहे हैं सभी लोगों से अपील है कि आप सभी अपने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।
एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त संख्या में बल को लगाया गया है कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

बाइट – सावन कुमार (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर)
बाइट – ललित मोहन शर्मा(एसपी कैमूर)

Join us on:

Leave a Comment