जहानाबाद- सड़क की माँग को लेकर ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जर्जर सड़क गांव से 5 किलोमीटर की दूरी पर मतदान केंद्र होने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय गांव से एक भी होकर वोट डालने के लिए नहीं गए मतदान केंद्र पर। मोहम्मद जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के जगदीशपुर एवं रतनी प्रखंड के सरैया का है। दोनों गांव में वोट बहिष्कार किया गया है लोगों का कहना है कि सड़क नहीं रहने के कारण हम लोग वोट बहिष्कार किये है।दरअसल एसएससी मात्र 2 किलोमीटर दूरी होने के बावजूद पिछले 20 वर्षों से ना तो सड़क का निर्माण हो पाया है और ना ही चार सौ से ज्यादा वोट होने के बावजूद अभी तक गांव में मतदान केंद्र भी नही बनाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा की हर चुनाव में गांव के सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे। ग्रामीणों ने बताया की प्रशासन से लाख गुहार के बावजूद उनके गांव में सड़क का निर्माण नही हो पाया तो सभी ग्रामीणों ने आपस में मीटिंग करके वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा की वोट बहिष्कार की सूचना पर गांव पहुंचे बीडीओ और सीओ ने समझाने की कोशिश की परंतु ग्रामीण अभी भी वोट बहिष्कार पर अड़े हुए है और एक भी ग्रामीण वोट देने बूथ पर नही गए हैं।
Byte गांव को लोग
‌‌‌‌

Join us on:

Leave a Comment