रिपोर्ट- प्रिंस गुप्ता
कटिहार : फर्जी साइबर SP को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पटना साइबर एसपी बनकर करता था युवतियों को फोन कॉल्स और न्यूड वीडियो बनाकर करता था माल फ्राई…..।
कटिहार में पुलिस ने एक बड़े साइबर वारदात का खुलासा किया हैं । पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं जिसमें सैकड़ों युवतियों और महिलाओं का अश्लील वीडियो और फोटो पाया गया हैं…..।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कटिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि मोबाइल नम्बर 9113155182 और 8102811438 से फर्जी साइबर एसपी बनकर युवतियों को फोन कॉल्स करता था और अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने की बात कह एफआईआर से बचने के लिये खुद से बात करने को मजबूर कर देता था और फिर जब पीड़िता झाँसे में आ जाती थी तो अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर पैसे की वसूली करता था । गिरफ्तार आरोपी युवतियों के उन वीडियो को पोर्न साइट पर बेचकर भी धन की उगाही करता था…..।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पटना , मुंगेर , औरंगाबाद के अलावा झारखंड के धनबाद , गिरिडीह , राजस्थान के अरवल के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पुलिस स्टेशनों में भी शिकायतें दर्ज हैं । उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस अन्य राज्यों के पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर दर्ज मामलों की कुंडली खंगाल रही हैं….।
कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास ऐसे फर्जी फोन कॉल्स आतें हैं तो सीधे फोन करने वाले का नाम जानकर सीनियर ऑफिसर से भी पता कर फर्जीवाड़े से बचा जा सकता हैं । उन्होंने कहा कि यदि राज्य के किसी भी व्यक्ति के पास उपरोक्त फोन नम्बर से कॉल्स गए या इस फोन नम्बर के शिकार बने हो तो पुलिस को जाँच में मदद करें । फिलहाल पुलिस ने आईटी एक्ट और पॉस्को एक्ट के तहत साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं.!




