लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को गोलियों से भूना, हायर सेंटर रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट-प्रशांत/नेहा!

लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को गोलियों से भूना, हायर सेंटर रेफर!

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसाय को गोलियों से छली कर दिया है। घायल की हालत नाजुक स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल स्वर्ण व्यवसाय को पांच गोली लगी है गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घायल व्यवसायी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तरबन्ना निवासी कैलाश साह के 27 वर्षीय पुत्र भीम कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भीम कुमार रजौड़ा में बजरंग ज्वेलर्स नाम का आभूषण दुकान चलाता है। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान हरदिया पेट्रोल पंप के समीप बेखौफ बदमाशों ने उसे रोक कर ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। गोलीबारी की आवाज सुनते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्वर्ण व्यवसाय भी कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घायल परिजनों को सूचना देते हुए सदर अस्पताल में बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हे । इस उससे लूटपाट हुई या नहीं इस संबंध में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दो मोटर साइकिल पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर भीम को रोका और पास का बैग लूटने लगे। जिसका विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस दौरान भीम ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ राहगीर बचाने के लिए रुके। लेकिन अपराधी ने उस पर भी हथियार तान दिया, जिसके डर से लोगों ने बचाया नहीं। हालांकि तुरंत पुलिस पहुंच गई, जिसके कारण बदमाश भाग निकले और भीम को तुरंत अस्पताल लाया गया।

बाइट:- सुबोध कुमार डीएसपी सदर
बाइट:-दो परिजन है

Join us on:

Leave a Comment