रिपोर्ट- अमित कुमार!
–बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है । बिहार में भीषण गर्मी से कई जाने भी जा चुकी हैं । आईएमडी पटना के निदेश डॉ आशीष कुमार ने बताया कि आज जो पूर्वानुमान जारी हुआ है जो टेंपरेचर में आज से कल तक फॉल होने की संभावना है । दो से चार डिग्री की कमी देखी जा सकती है । उसके बाद तापमान में थोड़ी स्थिरता रहेगी । तापमान जो है 40 से 44 डिग्री देखने को मिलेंगे । हीट वेव के कंडीशन में खासकर बिहार के साउथर्न पार्ट इन सब जिलों में अगले दो दिनों तक हीटवेव देखने को मिलेगी । उसके बाद हीटवेव के कंडीशन में कमी देखी जा सकती है । उसके बाद थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी देखने के बाद रेनफॉल भी नॉर्थ बिहार में देखने को मिलेगी ।
हीट वेव से बचने के लिए लोगों को खास करके दोपहर में 12:00 बजे से 3:00 तक घर से बाहर न निकले की सलाह दी जाती है । लोगों को लिक्विड डाइट पूरी मात्रा में लेनी चाहिए । ठंडा पदार्थ लेना बहुत जरूरी है । डिहाइड्रेशन होने से बच्चे ।
पूरी तरह गर्मी से राहत पर डॉ आशीष ने कहा कि साउथ बिहार में एक सप्ताह तक गर्मी वाले वेदर देखने को मिलेंगे । नॉर्थ बिहार में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी होंगे और रेनफॉल होते रहेंगे ।
बाईट:—डॉ आसिष कुमार, निदेशक आईएमडी पटना




