पड़ोसी से विवाद के दौरान हुई मारपीट में जख़्मी बच्चे की मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर नगरपरिषद वार्ड नम्बर 22 में पिछले दिन 27 मई को आपसी विवाद में दो पक्षों मे मारपीट हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। इसी बीच एक पक्ष के पांच महीने की बच्चे के मौत को लेकर मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि मारपीट में बच्चा को चोट आई थी। जिसका ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि नगरपरिषद के पुरनी पोखर के मोहम्मद मुस्तुफा ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। दिए गए आवेदन में उन्होंने अपने बगल के ही मोहम्मद तबारक पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनकी बेटी को आरोपी ने कहीं साथ चलने को कहा और इसके बदले में जो रुपया लोगी वह मिलेगा ऐसा बोला। जिस बात से नाराज़ मोहम्मद मुस्तुफा अपनी पत्नी रुबीना खातून के साथ आरोपी जमुनी खातून पति मोहम्मद राजू मंडल से शिकायत करने उसके घर गया था। जहां उन लोगों के साथ शबनम खातून, मोहम्मद राजू मंडल, मोहम्मद सहादत, मोहम्मद उलफ्त, मोहम्मद सोबरती, नईमा खातून, खुसबू खातून, नसीमा खातून सभी ने मिलकर लाठी डंटा लोहे के रौड से मारपीट करने लगा। जिसमें मोहम्मद मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके सर पर गंभीर चोटें आई और सर फट गया। जिसका ईलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। इधर दूसरे पक्ष की जुमनी खातून ने भी थाना में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाई है। इसी बीच लगभग 5 महीना के बच्चा नेहाल का मौत हो गया। जो अपने नाना पीड़ित मोहम्मद मुस्तुफा के घर विवाद के दिन था। मारपीट में पांच महीने का बच्चा नेहाल को चोट लगने का आरोप परिजन द्वारा लगाया जा रहा है। वहीं चोटील पांच वर्षीय नेहालजिस की मौत इलाज के दौरान हो जाने की सुचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहूंच कर शव को बरामद कर अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वही घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment