होंडा एजेंसी के कर्मी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – राजीव कुमार झा

नगर थाना क्षेत्र के कंटाही चौक के पास होंडा एजेंसी कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, गोली लगने से उक्त कर्मी की मौत मौके पर ही हो गया। युवक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सीसवार बाजार निवासी पंडित शाह के पुत्र धीरज कुमार शाह के रूप में हुआ है। कार्य खत्म होने के बाद शाम के समय एजेंसी से अपने आवास को निकले। आवास जाने के कर्म में सीढ़ी चढ़ते रहे थे। इसी दौरान पीछे से पीठ पर अपराधी ने गोली मार दिया। गोली लगते ही मौके पर एजेंसी कर्मी ढेर हो गया। गोली लगने की आवाज सुनकर मकान मालिक अविनाश ने बाहर निकले। निकलने के बाद देखा कर्मी खून से लथपथ नीचे परा हुआ था। खून से लथपथ देख मकान मालिक ने आनंद फाइनेंस सदस्य अस्पताल लेकर आए। परंतु चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। वही गोली बारी की घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। जहां शव को कब्जे में ले लिया। वही मृतक के दो बच्चे है। इनका सादी 5 वर्ष पहले हुई थी।

Join us on:

Leave a Comment