पंकज कुमार जहानाबाद।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक ऐसा बयान दिया है कि वह बयान इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्याशी के रूप में राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि जनता पीने के पानी के लिए त्रस्त है और नेता वोट मांगते चल रहे हैं ऐसी स्थिति में जनता को नेताओं को मारना चाहिए।
राजद प्रत्याशी डॉ सुरेंद्र यादव ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक नेता लोग को मार नही रहा है यही काफी है। मारना चाहिए था। हमको भी बुलाकर मारना चाहिए था। दरअसल सातवें और अंतिम चरण में एक जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव जहानाबाद के एरकी गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि आप जनता के बीच किन मुद्दों लेकर जा रहे है जनता आपको वोट क्यों दे ? सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पब्लिक नेता को मार नही रहा है यही काफी है। मारना चाहिए था। घोसी के पूर्वांचल इलाका पीने के पानी के लिए त्राहिमाम है। मार नही रहा है यही काफी है। मारना चाहिए था हमलोगों को बुलाकर।
Byte – सुरेंद्र यादव,राजद प्रत्याशी, जहानाबाद




