मदरसा के हाफिज पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, गभर्वती होने पर खुला राज, मामला पहुँचा पुलिस के पास!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र से नाबालिक लड़की के साथ मदरसा के हाफिज के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है।
नाबालिक लड़की खुटौना थाना क्षेत्र के हिदायतुल इस्लाम मदरसा में तालीम लेने के लिए जाती थी, उसी मदरसा का हाफिज उस नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिक लड़की के तबियत ख़राब रहने लगा तो माता पिता लड़की को डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टरों के द्वारा जानकारी मिली की नाबालिक लड़की गर्भवती है।उसके पेट में 7 महीने का बच्चा पल रहा है। फिर लड़की के माता पिता ने जब अपनी बेटी से पुछताछ किया तो लड़की ने जो कुछ बताई उसे सुनकर लोगों के पैर तले से जमीन खिसकती नजर आई। गर्भवती नाबालिग ने बताई की मदरसे का मौलवी उसके साथ एक साल से दुष्कर्म कर रहा था।

जिसके बाद पीड़ित लड़की अपने साथ हुए दुष्कर्म को लेकर खुटौना थाना में लिखित आवेदन दी। पूरे मामले को लेकर जब पीड़ित नाबालिक लड़की से पूछा गया तो उसने बताई की मेरे माता पिता मुझे अच्छी तालीम लेने के लिए हिदायतुल इस्लाम मदरसा में भेजे जहां मैं हर रोज मदरसा में तालीम लेने के लिए जाया करती थी, उसी मदरसा का हाफिज शाहनवाज एक साल से मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया करता था। मदरसे में पढ़ने आ रहे सभी बच्चे को छूट्टी दे देता लेकिन मुझे उन सभी बच्चों के साथ घर नहीं जाने देता मुझे अकेले में बुलाकर मेरे साथ जोड़ जबरदस्ती किया करता था जब मै इसका विरोध करती तो हाफिज शाहनवाज चाकू मारने की धमकी देता जिस डर से मै कुछ नही बोलती और मेरे साथ बार बार दुष्कर्म किया करता था। इस बात का खुलासा नहीं करने के लिए वो हाफिज कुरान पर हाथ रख कर कसम खिलाता था।
वहीं इस मामले को लेकर जब थानाध्यक्ष नितीश कुमार से पुछा गया तो उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की और परिवारवालों के तरफ से लिखित आवेदन थाना में दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment