रिपोर्ट- अरविंद कुमार
समस्तीपुर: पटना विश्वविद्यालय के ला कालेज कैंपस में बीते सोमवार को छात्र नेता हर्ष राज की हत्या के खिलाफ बुधवार शाम को स्थानीय युवाओं व समाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. वे सभी सरकार से हत्या में शामिल अपराघियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग र रह थे. मार्च पटेल मैदान से निकलकर मुख्य मार्ग से स्टेडियम गोलंबर पहुची. जहां लोगों न मृतक को श्रद्धांजली अर्पित की. इस दौरान काफी संख्या में युवा और समाजिक कार्यकर्ता कैंडल मार्च में शामिल नजर आए




