नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास मामले में चारों अभियुक्त दोषी करार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला कोर्ट के एडीजे दिवेश कुमार की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। यह घटना 12 मार्च 2021 की है। हराखी थाना क्षेत्र के एक गांव में जब पीड़िता अपनी भाभी के साथ शाम 4 बजे घास के लिए बधार गई थी। घास काटने के दौरान चार लड़का नाबालिग लड़की को घेर लिया।अभियुक्तों ने पीड़िता के साथ गेंहू के खेत में छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करते हुए उसके बदन से कपड़ा निकाल दिया था। पीड़िता की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी भाभी एवं आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सोर सुनकर वंहा पहुंचा तो देखा की चारों अभियुक्त भाग रहे थे जिसमें से ग्रामीणों ने एक अभियुक्त को खदेर कर पकड़ लिया। जिस मामले में चारों अभियुक्तों को एडीजे दिवेश कुमार की अदालत में दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर आगे 6 जून को सुनवाई होगी। चारो अभियुक्तों का नाम क्रमशः मोहम्मद अफरोज, रिजवान अंसारी सरफरोश अंसारी और छोटू कामत है।

Join us on:

Leave a Comment