रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
वैशाली। हाजीपुर महुआ मार्ग स्थित बोतला चौक पर तेज रफ्तार बालू लोड हाइवा अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे दबने के एक साइकल सवार 50 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान लोग इधर उधर भागने लगे घटना स्थल पर लोगों का चीख पुकार सुनकर आसपास के भारी संख्या में भीड़ जमा हो गया। और घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस अधिकारी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके से घटना स्थल पहुंचकर हाइवा के नीचे दबे लोग को स्थानीय लोगों की मदद से निकालने की कवायद शुरू किया तबतक दबे हुए वृद्ध व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी स्व जगरनाथ सिंह का 50 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह बताए गए हैं जो दूध लेकर घर लौट रहा थे तभी तेज़ रफ़्तार लाल बालु लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया और उनकी मौत हाइवा से दब जाने से मौत हो गई।
इधर महुआ थाने की पुलिस अधिकारी ने मित्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और बालू लोड हाईवा BR 01 GE 7154 को जप्त कर लिया है। हालाकि की घटना स्थल से चालाक मौके से भागने में कामयाब हो गया। इधर घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। जिसे पुलिस समझा बुझाकर मामले को शांत कराने में जुटी है।




