डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एप्प का दिया गया प्रशिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आईटी मैनेजर श्री कृष्ण कुमार साहनी द्वारा मतदान की तिथि को सेक्टर पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी से मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को प्रतिवेदन प्राप्त करने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित मोबाइल एप्लीकेशन को इंस्टॉल/इस्तेमाल करने हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि इस एप्प के माध्यम से प्रत्येक दो घंटे पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा मतदान करने वाले मतदाताओ की लिंगवार संख्या तथा मतदान के दौरान विभिन्न चरणों यथा मॉक पोल की समाप्ति, मतदान की शुरुआत, प्रत्येक दो घंटे पर वीटीआर की इंट्री, मतदान की समाप्ति पर समेकित VTR इत्यादि रिकॉर्ड करने एवम पोर्टल पर अपलोड करने हेतु पीठासीन पदाधिकारी को किस प्रकार से प्रशिक्षण दिनांक 30.05.2024 एवं 31.05.2024 को प्रतिनियुक्त टीम द्वारा दिया जाना है। प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी, आईटी प्रबंधन कोषांग एवं इस कोषांग के अन्य सहायक नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment