रिपोर्ट : राजीव-रंजन।
मधेपुरा के मुरलीगंज में जमीन विवाद को लेकर गरजी बंदूक एक जख्मी, मामले की जाँच में जुटि पुलिस
बड़ी खबर मधेपुरा से है जहाँ मुरलीगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान कई राउंड फायरिंग होने की बात भी सामने आ रही है। इस घटना में एक पक्ष के राजकिशोर यादव जख्मी हो गये जिनका ईलाज सदर अस्पताल, मधेपुरा में चल रहा है। दरसल मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरागढ़ में राजकिशोर यादव और देवकिशोर यादव के बीच लगभग 5 कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जख्मी राजकिशोर यादव ने बताया कि आज सुबह देवकिशोर यादव, चंद्रकिशोर यादव, गल्लु यादव आदि हरवे हथियार से लैश होकर अचानक से उनके खेत को ट्रैक्टर से जुतवाने लगे। इस दौरान मना करने पर उनलोगों ने उनपर गोली चला दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान छः राउंड गोली चलाया गया। एक गोली उनके बाँह में लगी जिससे वो वही गिर गये। जिसके बाद वो लोग वहाँ से भाग गये। स्थानीय लोगों कि सहयोग से उन्हें मुरलीगंज सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहाँ से बेहतर ईलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया, जहाँ ईलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मुरलीगंज थाना में आवेदन दे दिया गया है। वही दूसरी ओर देवकिशोर यादव ने बताया कि उस जमीन पर 1970 से उनका दखल है और 2002 में राजकिशोर यादव से राजेश कुमार, मुकेश कुमार और सुरेश कुमार ने जमीन खरीदा और टाईटल किया। 2022 में टाईटल का डिग्री मुझे मिला। उस डिग्री के आलोक में मैंने नापी करवाया गड़वाया, कीला गड़वाया और फसल बुआया। आज जब मेरा ट्रैक्टर ड्राईवर खेत जोतने वहाँ गया तो राजकिशोर यादव, राजदीप यादव, सीताराम यादव, सुरेश यादव, विजय कृष्ण यादव हथियार से लैश होकर वहाँ पहुँचे और ट्रैक्टर को रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कई राउंड गोली फायर भी किया। आसपास के लोगों को वहाँ जुटते देख वे लोग भाग गये। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में मुरलीगंज थाना में आवेदन दिया गया है। वहीं मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा है। गोलीबारी की सूचना मिली है। पुलिस मामले के हर बिंदु को जाँच कर रही है। जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।
बाईट : राजकिशोर यादव, जख्मी, प्रथम पक्ष
बाईट : देवकिशोर यादव, द्वितीय पक्ष




