हर्ष की निर्मम हत्या के बिरोध में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने काला दिवस मनाया

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पत्रकार संगठनों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और मुआबजे की मांग की

पटना। सुल्तानगंज थानान्तर्गत ला कालेज के निकट दिन दहाड़े पत्रकार अजीत कुमार के पुत्र हर्ष की कुछ नकाबपोश द्वारा बेरहमी से निर्मम हत्या का ममला गर्माता जा रहा है। छात्र संघ ने इस घटना के विरोध में नारे लगाए और अभिलम्ब हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है।
बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के आह्वान पर पूरे प्रदेश के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया।
इस घटना की तीब्र भर्त्सना करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। यूनियन ने राज्य सरकार से मृतक के पिता को उचित मुआबजा और हत्यारों की अभिलम्ब गिरफ्तार की मांग की।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार निशांत ने इस वारदात को राज्य सरकार की विफलता और अपराधिक नियंत्रण में अक्षमता बताया बिहार प्रेस मेन्स यूनियन टीम के काला दिवस विरोध में गया से अनमोल कुमार मोतिहारी से अवधेश कुमार शर्मा पटना से राजकिशोर सिंह , नरेंद्र प्रताप सिंह और भोला प्रसाद बक्सर से राजन मिश्रा रोहतास से संजय कुमार तिवारी वैशाली से धर्मेन्द्र कुमार, सिवान से पारसनाथ, दरभंगा से राजेन्द्र झा, समस्तीपुर से राजेश कुमार, बेगूसराय से पंकज सिंह आदि ने बिरोध प्रकट किया है।
हत्या को लेकर आज पटना विश्वविद्यालय ला की परीक्षा स्थगित कर दिया गया है।
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कल 29 म ई को इस मामले को लेकर एस एन श्याम वरिष्ठ पत्रकार के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात करेगे। प्रतिनिधि मंडल में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ और इण्डियन फेडरेशन आफ बर्किग जर्नलिस्ट भी शामिल रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment