सदर अस्पताल में दलाली कर रहे दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को बरगलाकर निजी अस्पताल पहुंचाने वाले युवक दो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार युवक से पुलिस और सदर अस्पताल प्रशासन जांच कर रही है। इसका खुलासा उसे वक्त हुआ जब सदर अस्पताल में पकड़े गए दो दलालों ने भोले भाले मरीज और परिजनों को बहला फुसलाकर निजी अस्पताल पहुंच रहे थे। पकड़े गए युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर मचहा निवासी लक्ष्मण ठाकुर के पुत्र प्रियांशु कुमार एवं राजनीति यादव के पुत्र मुकुंद कुमार रूप में की गई है। दरअसल बेगूसराय सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज करा रहे मरीज बजरंगी साह के पूर्जा पर रेफर लिख दिया उसके बाद दोनों ने परिजनों को बरगलाना शुरू कर दिया कि सदर अस्पताल में ठीक से मरीज को इलाज नहीं होगा। दोनों दलालों ने एंबुलेंस भी बुला लिया था, लेकिन परिजन के हल्ला करने पर लोग जुट गए और सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा दोनों को पकड़ कर नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। मरीज बजरंगी साह की पुत्री रेखा देवी ने बताया कि कल बीपी बढ़ने के बाद पिताजी अचानक बेहोश हो गए थे। उसके बाद सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया जहां सीटी स्कैन करवाने के बाद वापस लाते ही दोनों युवक मेरे पास आ गया। कहने लगा कि यहां आपका मरीज सही नहीं होगा, मेरे साथ सिटी हॉस्पिटल चलिए वहां ठीक हो जाएगा। उसके बाद हम सभी बहन से विचार करने की बात कह कर उसे रोक दिया, लेकिन उसने एंबुलेंस से मंगवा लिया। कहने लगा कि 20 से 25 हजार में इलाज कराकर ठीक कर देंगे। अभी एक हजार रुपया जमा करना होगा और पांच सौ रुपया एंबुलेंस वाले को देना होगा। लेकिन हम लोगों ने काफी विरोध किया और सदर अस्पताल के गार्ड ने दोनों को पकड़ लिया। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि सूचना मिली कुछ दलाल सदर अस्पताल आकर परिजनों को बाहर में अच्छा इलाज करने के लिए बरगला रहे हैं। इसके बाद दोनों को पकड़ कर थाना नगर थाना भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

बाइट:- डॉ प्रमोद कुमार सिविल सर्जन बेगूसराय
बाइट:-रेखा देवी मरीज की पुत्री

Join us on:

Leave a Comment