बार में झगड़े के बाद रायफल लेकर पहुँचा बदमाश और कर्मी को मार दी गोली!

SHARE:

:- अमित कुमार के साथ ब्यूरो रिपोर्ट!

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात हुई फायरिंग में बार के एक कर्मचारी की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुस गये और बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. घायल संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.
बार में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि रविवार रात कुछ चार-पांच युवक शराब पी रहे थे, इसी दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया. विवाद के बाद झड़प भी हुई लेकिन किसी तरह मामला शांत हो गया. उन्हें शांत कराया गया. वहीं फायरिंग की घटना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने गोलीबारी और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके. एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दो चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बाइट — चंदन कुमार सिन्हा / रांची एसएसपी

Join us on:

Leave a Comment