रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
भोजपुर जिले में होने वाले अंतिम चरण के मतदान यानी 1 जून की तैयारी में हर पार्टी अपनी-अपनी मौजूदगी दिखने में जुटी हुई है ।इसी कड़ी में आज एनडीए गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित किया। जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी सहित एन डी ए गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शाहपुर में मौजूद रहे ।जेपी नड्डा के कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार सिंह के पक्ष में सभी नेताओं ने जनता से वोट देने की अपील की और भारी मतों से विजय दिलाने की बात कही। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शाहनवाज हुसैन, ऋतुराज ,अमरेंद्र प्रताप सिंह ,जीवन कुमार, मीना सिंह ,मुन्नी देवी सहित कई वरीय नेता उपस्थित रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों एक हो गए हैं और हम लोगों से मुकाबला करने के लिए आज चुनावी मैदान में है। लेकिन नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला और विकल्प नहीं है। उन्होंने यह कहा कि आने वाले दोनों में आप सभी विकसित भारत का हिस्सा बनने जा रहे हैं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अपील किया है कि अबकी बार 400 के पार वह सपना अब पूरा होते दिखाई दे रहा है ।जेपी नड्डा बिहार की राजनीति पर भी जमकर निशाना साधा है उन्होंने लालू प्रसाद के पारिवारिक राजनीति पर भी टिप्पणी की और कहा आने वाले दिनों में सभी भ्रष्टाचारियों के पोल खोल जाएंगे। जेपी नड्डा ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास की राह दिखाई है वाकई अब भारत विकास की ओर अग्रसर है ।जेपी नोएडा के कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली वहीं सुरक्षा के भी व्यापक इंतजार मत किए गए थे। जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पहुंचते हैं हर तरफ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अबकी बार 400 के पार का नारा गूंज रहा था। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में तब भी लगातार विकास हुआ जबकि कोरोना आपदा, यूक्रेन युद्ध जैसी आपदा में विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियां मंदी की ओर जा रही थी। परंतु भारत पांचवीं बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरा है।मोदी जी के नेतृत्व में चार करोड़ लोगों को आवास का लाभ मिला है। विकास की राह पर अग्रसर नरेंद्र मोदी के सरकार कि वह तमाम उपलब्धियां गिनाई जो आज लोगों के बीच लाभ बनकर उभरी है ।जेपी नड्डा ने सभा में उपस्थित तमाम लोगों से आग्रह किया कि इस बार आरके सिंह को जिताइए और आरा लोकसभा में विकास की गंगा में नहाइए।वही जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश को टुकड़े टुकड़े करने की बात कही थी आज कांग्रेस उनका टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है इसी से मानसीन की साफ हो रही है कि यह लोग देश के साथ कैसा खिलवाड़ करना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभी विपक्ष पर जोरदार निशान साधा और कहा कि इस बार बिहार में किसी का खाता नहीं खुलने जा रहा है ।वही शाहनवाज हुसैन ने भी बिहार की राजनीति पर बयान देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाना है और भारतीय जनता पार्टी के हाथ को मजबूत बनाना है।
विजुअल बाईट/-जे पी नड्डा(राष्ट्रीय अध्यक्छ भाजपा) विजुअल बाईट/-सम्राट चौधरी(उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार)
विजुअल बाईट/-शाहनवाज़ हुसैन(भाजपा नेता)




