रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया। गया स्थित न्यू करीमगंज में आज आजाद वेलफेयर सेन्टर द्वारा नि:शुल्क डेन्टल केयर और नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर लगाया गया जिससे सैकड़ों रोगी लाभान्वित हुए।
डा साजिद अहमद खान दांत, मुख, जबडा रोग विशेषज्ञ ने बारिकी से रोगियो का जांच कर उन्हें उचित दवा उपलब्ध कराया। एक अन्य चिकित्सक ने नेत्र रोग की जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध करायी।
नि:शुल्क जांच चिकित्सा शिविर का संचालन डा के के कमर द्वारा किया गया। आजाद वेलफेयर सेन्टर द्वारा प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।




