:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ,घरेलू विवाद में पत्नी और सास को पति ने गोली मार दी है! घटना
बाढ थाना क्षेत्र के शहरी गांव के पास की बताई जा रही है, प्राप्त सूचना के अनुसार बाइक सवार बदमाश ने मां बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल मां बेटी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि डभामा गांव की रहने वाली सीता देवी अपनी बेटी कंचन देवी के साथ शहरी गांव में अपने जमीन को देखने आई हुई थी इसी दौरान कंचन देवी के पति मान सिंह ने मां बेटी को गोली मार दी। प्रथम दृष्टि में घटना घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। जानकारी के अनुसार पत्नी कंचन देवी बिहार पुलिस की जवान है जिसे अपने पति से बरसों से विवाद था। वही घटना की जानकारी पर बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है, बाढ़ थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की पत्नी कंचन देवी बिहार पुलिस की जवान है और दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है, ईधर घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे भी बरामद किए हैं, एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
बाइट – अपराजित लोहान ASP बाढ़




