कड़ी सुरक्षा के बीच छठे चरण का सीवान और महाराजगंज में मतदान सम्पन्न।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सीवान- लोकसभा के छठे चरण में आज सिवान एवं महाराजगंज में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किया। महाराजगंज लोकसभा के महाराजगंज प्रखंड के करणपुरा मतदान केंद्र पर राज्य के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया की फिर तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में और हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जितना ही ममता दीदी वहां की लोगों की आवाज दबाने की कोशिश करेंगी उतना ही लोगों की आवाज भाजपा के पक्ष में मुखर होती जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा 30 सीटों पर विजय हासिल करेगी।वही निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व सांसद स्व शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब तथा एनडीए की उम्मीदवार विजयलक्ष्मी ने भी अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाल विजय की कामना की।

Join us on:

Leave a Comment