रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जल्ला के महुली में जनसम्पर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित किए आदरणीय श्री पप्पू यादव जी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने यहाँ कोई काम नहीं किया है और वहीं मोदी जी सिर्फ झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इसलिए मैं आप सभी से कहना चाहूँगा कि इस बार खुद के लिए वोट कीजिए, अपने परिवार एवं बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट कीजिए। न्याय, अधिकार एवं रोजगार के लिए वोट कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इस बार पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए हाथ छाप पर वोट देकर अंशुल अविजीत जी को भारी मतों से विजयी बनाएं और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का काम करें।




