पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे जातीय गोलबंदी को लेकर जातीय नेताओं का दौरा प्रारंभ हो गया है चुनावी दंगल में खड़े सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे को लेकर जातीय नेताओं को उनके समर्थन वाले गांव में भेजना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह जहानाबाद के विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से एक बार फिर 400 पार का नारा देते हुए लोगों से एनडीए प्रत्याशी जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान करने की अपील राजपूतों से की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा जो बयान दिया जा रहा है कि एनडीए इस बार सत्ता से दूर रहेगी विपक्ष को अपना गिरेबान झांकना चाहिए की 4 जून के बाद वह कहां रहेंगे। एक सवाल के जवाब में मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव के तर्ज पर इस बार भी लालटेन का खाता खुलना मुश्किल नजर आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के द्वारा जो विकास कार्य किए गए हैं जनता देख रही है। जहानाबाद में पहले क्या स्थिति थी और अब क्या स्थिति है ।जहानाबाद की जनता बखूबी जान रही है ।जहानाबाद के मतदाता अगर उस दिन को याद करेंगे तो निश्चित रूप से उनका हृदय कॉंप उठेगा और केंद्र में मजबूत सरकार बनाने को लेकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। मंत्री सुमित कुमार सिंह जहानाबाद के दर्जनों गांव का दौरा किया और लोगों से अपना मत एनडीए प्रत्याशी को देने की अपील की। बाइट सुमित कुमार सिंह मंत्री बिहार सरकार




