मांगी मजदूरी, तो मिली मौत,मजदूर की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट!

डॉक्टर के भवन निर्माण के काम मे लगे मजदूर !

मौत,परिजन और ,स्थानीयों का आरोप मजदूरी मांगने पर लोहे के रॉड से पिटाई कर किया हत्या!

भवन बना रहे डॉक्टर पर ठीकेदार से पिटवाने का आरोप डॉक्टर की गिरफ्तारी करने को लेकर शव के साथ किया सड़क जाम।

लहेरियासराय थानेक्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में मजदूर राहुल कुमार झा की पीट-पीटकर हत्या मामले को लेकर मंगलवार की रात परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद मजदूर राहुल झा के शव को नगर थाने के मिर्जापुर स्थित इंदिरा गांधी चौक लाया गया। जहां शव देखते ही परिजन व मोहल्ले के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दरभंगा स्टेशन-मिर्जापुर रोड पर आगजनी कर जाम कर दिया।

सड़क पर आगजनी कर भवन बना रहे चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि, सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, कोई बात मानने को तैयार नहीं हुए।

आक्रोशितों स्थानीय निशांत चौधरी और तरुण झा ने कहा कि पहले डॉ. सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हो इसके बाद ही शव की अंतिम संस्कार कराई जाएगी। चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए कहा विगत 15 दिनों से उसके यहां राहुल मजदूरी कर रहा था। लेकिन, उसे मजदूरी नहीं दिया। रुपये मांगने के कारण उसे बांधकर रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस पर चिकित्सक को बचाने का आरोप लगाया। आक्रोशितों के तेवर को देख पुलिस मौके पर डटी है।

दूसरी तरफ कैमरे पर कोई पुलिस कर्मी बोलने को तैयार नही है।

Join us on:

Leave a Comment