रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बी ई ओ नहीं उठा रहे हैं कॉल
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन गांव में बच्चों के पढ़ाने के जगह एक शिक्षक ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर खर्राटे लगाते दिखाई दिये। जहां पुरे बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाने के लिए नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। वहीं यहां के शिक्षकों में इसका कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। प्राथमिक विद्यालय पिपरौन का शिक्षक मोहन महतो विद्यालय में ड्यूटी के दौरान गहरी नींद लेते संवाददाता के कमरे में कैद हो गए। बताते चले प्राथमिक विद्यालय पिपरौन में पदस्थापित शिक्षक मोहन कुमार 11:45 में ड्यूटी आवर में कुर्सी पर पंखा चलाकर खराटे ले रहे थे। गंभीर मामला यह है कि संवाददाता के कई बार आवाज लगाने के बाद शिक्षक मोहन कुमार की नींद खुली। हालांकि छात्र छात्राएं भी शिक्षक की खराटे लेने की बाकिया का तमाशा देख रहे थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के द्वारा लगातार विद्यालय का निरीक्षण भी किए जाते रहे हैं, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं है। लेकिन सबसे हैरत की बात यह है कि हरलाखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किए। ना हीं उधर से कॉल बैक किए। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरलाखी में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुका है। सूत्रों की माने तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्रवाई करने से परहेज करते हैं। जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के अक्सर विद्यालयों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है पदाधिकारी लोग जांच तो करते हैं, जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करते हैं। उक्त मामले में संम्पर्क करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में ऐसे लापरवाह शिक्षाक को बक्सा नहीं जाएगा।




