तेजस्वी और मुकेश सहनी ने हेलीकाप्टर में मनाया 200 सभाओं का जश्न!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

तेजस्वी और मुकेश सहनी ने हेलीकाप्टर में मनाया 200 सभाओं का जश्न!

पटना – लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने 200 चुनावी सभाओं के सफल आयोजन का जश्न मनाया। इस खुशी में दोनों नेताओं ने एक हेलीकॉप्टर में केक काटा।

केक काटने के दौरान मुकेश सहनी ने कहा, “हमलोग कुछ नया करेंगे ताकि विपक्ष को मिर्ची लगे।” इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है, गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना है और नौकरियों की सुरक्षा करना है।”

केक काटने के बाद मुकेश सहनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यह केक सभी जनता के लिए है, यहां तक कि उन लोगों के लिए भी जो जल रहे हैं, क्योंकि इस बार हमारी सरकार बनने जा रही है।”

इस कार्यक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है और जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का यह अनोखा जश्न आगामी चुनावों में उनके आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।

Join us on:

Leave a Comment