लालू परिवार हो या उनका अंगरक्षक बार बार बूथ पर जाकर डिस्टर्ब करना जाँच का विषय – सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

– पटना सम्राट चौधरी का बयान, सारण की घटना पर कहा हम लोगों ने जांच के लिए कहा है कोई पुलिस वाला हो ,चाहे लालू जी का अंगरक्षक हो ,चाहे राबड़ी देवी का अंगरक्षक हो उसकी जांच होनी चाहिए ,बूथ पर कोई क्यों जाएगा यह जांच का विषय है .पाटलिपुत्र में भी मीसा भारती के साथ लालू जी का अंगरक्षक और राबड़ी देवी का अंगरक्षक घूम रहा है इसकी भी जांच होगी .कोई कैंडिडेट दो बार जाकर मतदान को डिस्टर्ब करता हो यह दुर्भाग्य की बात है. आप बूथ पर डिस्टर्ब करने वाले कौन होते हैं ,आप उम्मीदवार हैं. पूरे जिले में कहीं अप्रिय घटना नहीं घाटी सिर्फ उसी जगह पर घटना घटी जहां पर रोहिणी आचार्य जी दो-दो बार गई लोगों के साथ तू तू मैं मैं करने का काम रोहिणी आचार्य ने किया .

पवन सिंह को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी स्तर को लेकर पार्टी स्तर के खिलाफ काम करता है तो उस पर कार्रवाई होती है वही हुआ है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें