ख़डी बस में अचानक लगी आग, मचा कोहराम, जलकर खाक!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय जिले में एक बस में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया है। बेगूसराय बस स्टैंड के बगल में कोऑपरेटिव कॉलेज के सामने एनएच 31 के किनारे खड़ी एक बस में आग लग गई और बस धु धु कर जल गई। पुरा घटना नगर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलेज के पास एनएच 31 की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं की एनएच 31 किनारे खड़ी बस में भीषण आग लगी हुई है आग इतनी भीषण है कि उसके काले धुएं काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं हालांकि आग बस में कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। लेकिन बताया जा रहा है यह बस एन एचकिनारे चाहर दीवाली से सटाकर खड़ी थी जिसमें आज दोपहर अचानक आग लग गई और देखते-देखते धु धु कर पूरी तरह से जल गई । आग लगने की सूचना नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई । फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलेज से निकल रहे थे तो देखें बस में अचानक धुआं उठा और धु धु कर जलने लगा। हालांकि बस कर्मचारियों को आशंका है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा बस में आग लगाई गई है फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बस में आग लगी थी या लगाई गई थी।
बाइट:-नगर थाना अध्यक्ष
बाइट:-बस के कर्मचारी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें