रिपोर्ट-पियुष कुमार
लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग जगह से 7,33,000 रुपया जप्त जांच में जुटी पुलिश
वाहन जांच के दौरान 7 लाख 33 हजार रुपए हुए बरामद पुलिस ने किया सीज
वीओ – लोकसभा चुनाव को लेकर सासाराम संसदीय क्षेत्र में कैमूर पुलिस और पदाधिकारी के द्वारा जगह-जगह चेक नाका लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग के एनएच 2 पर पछाहगंज के पास रोहतास और कैमूर के सीमा पर बने जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से 3 लाख 83 हजार रुपए सीज किया गया है। वही रामगढ़ थाना क्षेत्र के जलधाहा एससी एसटी पॉइंट से मजिस्ट्रेट व पुलिस के द्वारा 350000 जप्त किए गए वही मालिक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देवघर से पटियाला जाने की बात बताई गई। लेकिन पैसे को लेकर किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है । चुनाव आयोग का निर्देश है कि कहीं वोटरों को लुभाने के लिए कोई पैसे का प्रलोभन न दे इसलिए एक लिमिट में पैसे का आवागमन रखा है अगर उससे अधिक ले जाते हुवे पकड़ा जाए तो उनके ऊपर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करता है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है। कि कहीं पैसे वोटरों को पर प्रलोभित करने के लिए तो नहीं ले जा रहे थे।
जहां चौकी पर मौजूद मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने बताया वाहनों की जांच लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही थी। इसी बीच पंजाब नंबर की गाड़ी आई। जब उसका जांच किया गया तो उसके अंदर से पैसे बरामद हुए हैं । पैसों की गिनती नहीं हो पाई है। पूछताछ में इनके द्वारा बताया जा रहा है कभी पटियाला जाना है तो कभी दिल्ली जाना है। संतोषजनक जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। जिला को सारी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
जानकारी देते हुए कुदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया लोकसभा चुनाव को लेकर पक्षाह गंज के पास चेक नाका लगाया गया है। उसी क्रम में पंजाब नंबर की गाड़ी से 3 लाख83 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार का सही जवाब वाहन मालिक द्वारा नहीं दिया गया है। इनके द्वारा देवघर से पटियाला जाने की बात बताई जा रही है। पूरे मामले पर जांच किया जा रहा पैसा सीज कर लिया गया है।
बाइट – रविंद्र कुमार – मजिस्ट्रेट चेकप्वाइंट पछाहगंज
बाइट – विकास कुमार – थाना अध्यक्ष कुदरा




