रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
महाराजगंज /सीवान लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार 12 बजें दिन में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी के आज्ञा मठिया खेल मैदान में पहुंचे। प्रधानमंत्री को देखने और सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा था । मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे लाखों लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए, मोदी उपस्थित जन समूह को संबोधन भोजपुरी से प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही कहा कि हम रऊवा सब के हार्दिक बंदन अभिनंदन करतानी, जन समूह ने तालियां बजाकर खुशी जताई। मोदी ने कहा हमें आपकी चिंता है आप सुरक्षित रहे हमारी यही चिंता है, हमें आपके बच्चों के लिए विकसित बिहार समृद्ध भारत बनाना है। मौजूद जन समुह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा मेरे लिए आप ही सब कुछ है,आप ही मेरे परिवार हैं। उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब मां बाप चाहता है कि अपने बाल बच्चों के कुछ विरासत छोड़ कर जाए, मै आपको गारंटी दिलाता हूं कि आपके बच्चों के लिए विरसत छोड़ कर ही जाऊंगा। मोदी के लिए कोई विरासत नहीं है हम आप सबके लिए विरसत छोड़ कर ही जाऊंगा आप ही मेरे विरासत हैं। मेरे सब कुछ आप ही है। आपके और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता है।
पीएम मोदी ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के आज्ञा के खेल मैदान से एनडीए उम्मीदवार महाराजगंज से श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और सिवान के उम्मीदवार श्रीमती विजया लक्ष्मी व गोपालगंज के उम्मीदवार डा आलोक कुमार सुमन के पक्ष में वोट करने की अपिल की।उन्होंने लोगों के उज्वल भविष्य के तलाश में मोदी अपना जीवन खपा देने का संकल्प के साथ देश के विकास में मोदी अपने को समर्पित कर दिया है।मोदी देश के विकास युवाओ गरीबों महिलाओं तथा किसानों के उत्थान विकास ही मोदी का संकल्प है।उन्हेंने इंडिया गठबंधन को परिवारवाद वंशवाद पर आधारित कहा , उन्हें न देश के विकास की चिंता है उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता के लिए सत्ता चाहिए।कांग्रेस एक शाही परिवार है जिसे लोकतंत्र से अधिक अपने कुल परिवार का चिंता रहता है।वो सत्ता का उपयोग अपने परिवार के स्वार्थ के लिए करती है।जबकि भाजपा और मोदी देश का विकास सोचता है।




