धर्मेंद्र पांडे!

गांव में छापेमारी में मिला देशी शराब के साथ बनाने के समान जब्त!
बिहार के कई जिलों में देशी शराब के पीने से लगातार मौतें हो रही है। जिसको देखते हुए पटना से दरभंगा पहुंचे उत्पाद विभाग के टीम ने दरभंगा पुलिस के सीआईडी की टीम के साथ भारी पुलिसबल ले कर देशी शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की। ये छापेमारी दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना के क्षेत्र में मनोरथा गांव में शराब माफियाओं के खिलाफ, शराब बनाने वाले के खिलाफ छापेमारी की गई। घर से तो कभी खेत से भारी मात्रा में देशी शराब बनाने का समान जब्त किया वही छपेमारी में मिली देशी शराब को बहाया गया।
वही दरभंगा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुदेश्वर रॉय ने बताया कि पटना से उत्पाद विभाग की टीम के साथ मिल कर करवाई की गई है ,जिसमें 8 लीटर चुल्लू दारु मिला 225 लीटर कच्चा माल निरस्त किया गया ।




