छपरा घटना पर तेजस्वी ने जताया दुःख बोले कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

:–तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में रवाना होने से पहले मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान छपरा हिंसा पर कहा कि
सूचना मिली है सुबह-सुबह की दो लोगों के गोली मार दी गई है । यह चुनाव के बाद की घटना है । प्रशासन के लोगों से हमारी बात हुई है । प्रशासन के लोगों ने अस्वस्थ किया है , दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । और जो फरार व्यक्ति हैं आज शाम तक गिरफ्तार करेंगे । तेजस्वी ने कहा कि हम भी चाहेंगे कि जल्द से जल्द ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाए । साथ ही साथ चुनाव में हिस्सा की कोई जगह नहीं है । हार की बौखलाहट में कुछ लोग हैं , जो इस तरह के घटना को अंजाम दे रहे है । लेकिन प्रशासन पर भरोसा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तारी हो और सख्त कार्रवाई की जाए । तीन लोगों को गोली लगी है । एक ऑन स्पॉट डेथ किया और एक सदर अस्पताल में मृत्यु हुई है । एक को कमर के आसपास गोली लगी है । हम लोग तो चाहते हैं कि अच्छे माहौल में चुनाव होना चाहिए । लेकिन आप देखिएगा लगातार मुंगेर में भी हमारे प्रत्याशी के गाड़ियों को तोड़ा गया । वहां क्या हुआ सब कोई जानते हैं । कभी-कभी हार के बौखलाहट में यह काम किया जाता है । हालांकि बीजेपी साफ हो रही है । क्योंकि उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया है । चाहे नौकरी रोजगार या बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की बात कही गई हो । कारखाने या विशेष राज्य की दर्जे की बात हो । बिहार के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं । इसलिए जनता कर रही है इंसाफ, बीजेपी हो रही है साफ ।

पीएम के बेड रेस्ट वाले आज के टिपण्णी पर तेजस्वी ने कहा कि वो काम की बात कुछ करते नहीं है । सिर्फ गाली देने आते हैं तेजस्वी और लालू यादव को । उन्होंने बिहार से 10 साल में 39 सांसद लेकर गए क्या काम किया बिहार के नौजवानों के लिए ? 25 करोड़ जवान हमारा ओवर ऐज हो गया । नौकरी नहीं पा रहा है। मुंह से आवाज नहीं निकलता । इसके बारे में क्यों नहीं बोलते । पटना जब डूब रहा था तब प्रधानमंत्री क्यों नहीं आए थे । तब आना चाहिए था प्रधानमंत्री को । कोविड में गलत वैक्सीन डलवा दिए अपने अच्छा वैक्सीन ले ली है और सबको हार्ट अटैक आ रहा है ।

बाईट:—तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार

Join us on:

Leave a Comment