फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, घरवालों से प्रताड़ित होने पर युवती पहुँची थाना!

SHARE:

रिपोर्ट-निभाष मोदी

भागलपुर । सुलतानगंज आपको ऐसी एक प्रेम कहानियां देखाने जा रहे जो प्रेमिका अपने फेसबुक के जरिए प्यार का इजहार करती हैं।और प्यार परवान चढते ही शादी मे बदल जाने पर लडका फरार हो जाता है।यह मामला भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र घाट रोड की बताई जा रही है।जो एक निजी मेडिकल संचालक की पुत्री हैं ।जिसको फेसबुक के जरिए गुजरात के एक युगल किशोर से प्रेम हो जाता हैं।और प्रेम मे पागल होने पर गुजरात का कथित युवक प्रेमिका के घर चुपके से पहुच कर बंद कमरे मे शादी रचा डालते हैं।तभी इसकी भनक घर वालो को मिलने पर युवती को बंद कमरे मे रखने पर घर वालों द्वारा प्रताडित किया जाता हैं।तभी युवती वाट्सप के जरिए डीआईजी,डीएसपी ,थाना अध्यक्ष सहित मीडिया कर्मियों से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाती है।वीडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष लाल बहादुर घर वालो के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आते हैं।वहीं इस मामले मे थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि फेसबुक के जरिए गुजरात के युवक से प्रेम हो गया हैं।अगर प्रेमिका अपने प्रेमी को बुलाती हैं।तो थाने मे लिखा पडी करते हुए शादी करा दिया जाएग।अगर युवती को घरवालों द्वारा प्रताडित किया जाता है तो युवती के लिखित आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment