रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
” एवरी वोट मैटर्स ” इसलिए घर से निकलें और वोट करें ये बात कही श्री डी एन गौतम पूर्व डी जी पी बिहार। बु द्धिजीवी विचार मंच (मुजफ्फरपुर एवम वैशाली) के संयुक्त तत्वावधान में समाज संरचना के विभिन्न जमात के प्रबुद्ध नागरिकों की एक गोष्टी का आयोजन , सदातपुर,मुजफ्फरपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में हुई।विषय था।
“लोकमत जागरण सह संकल्प सभा “
आज प्रजातंत्र के सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिसमे हम पांच वर्षों के लिए अपना शासक चुनते हैं उसका आयोजन हो रहा है पूरा देश और उसके संसाधन इसे सुंदर सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने में लगा है परंतु ऐसे महती समय में भी हम जिम्मेदार जैसा नही लग रहे,बहुत लोग मतदान नही कर रहे केवल 60% के आस पास मत डाले जा रहे हैं ऐसे में प्रबुद्ध समाज को आगे बढ़ ,जाती पाती ऊंच नीच ,धार्मिक उन्माद को समाप्त कर एक स्वक्ष प्रगतिशील,एवम राष्ट्रनिष्ट सरकार को चुनने हेतु मतदाता जागरण के उपक्रम किए जा रहे हैं ये हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। और यह संभव है जब मतदान को अपने परम राष्ट्रीय कर्तब्य के रूप में ले शत प्रतिशत मतदान करें।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवव्रत प्रसाद (प्रज्ञा प्रवाह) के विषय उपस्थापना से प्रारंभ यह कार्यक्रम, श्री डी एन गौतम (पूर्व डी जी पी बिहार) डा.सहजानंद सिंह पूर्व अध्यक्ष आई एम ए)प्रॉफ अरुण कुमार( से.निवृत प्राध्यापक राजनीति शास्त्र) , डा. सुकन पासवान प्रज्ञाचक्षु (पूर्व डी आई जी एवम सामाजिक आध्यात्मिक चिंतक )डा.भगवानलाल सहनी (पूर्व अध्यक्ष,अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग आयोग) , डा. प्रो.महाचंद्र सिंह (पूर्व विधान पार्षद) , डा. प्रो.तारण रॉय (पूर्व सीसीडीसी,BRAU) डा. प्रो.ओ पी राय (प्राचार्य एल एस कॉलेज) श्रीमान डा संजय पंकज (कवि एवम साहित्यकार) एवम श्री उदय शंकर प्रसाद सिंह ( समाज सेवी ), प्रो .जय कांत सिंह जय ,श्री मदन प्र.सिंह(पतंजलि)श्री विमल कु. उप्पल (सीनियर सिटीजन कल्याण एवम आर्य समाज) ई.बलराम सिंह जी (पूर्व मुख्य अभियंता विद्युत ,बिहार सरकार) ,युवा रक्तदानी कुंदन भारद्वाज जी ने मतदान के महत्व की चर्चा की।
पूर्व डी जी पी श्री गौतम ने कहा ” एवरी वोट मैटर्स “,प्रो अरुण कुमार, प्रोफ.तारण राय, डा संजय पंकज ने बिना लाग लपेट आज के भारत के बढ़ते पुरुषार्थ और वैश्विक प्रभाव की प्रशंशा की , डा महाचंद्र सिंह श्री उदयशंकर प्र.सिंह और प्रो. ओ पी राय जी ने वोट से बदलता भारत की महत्ता बताई एवम डा.जय कांत सिंह जी ने शत प्रतिशत मतदान से बदलेगा हिंदुस्तान का नारा दिया , डा प्रज्ञाचक्षु ने कहा अब बौद्धिक विमर्श नही बौद्धिक कर्तव्य का पालन होना चाहिए और मतदान के लिए निकालना चाहिए।कार्यक्रम का समापन श्री रंगिश ठाकुर जी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।कार्यक्रम संयोजन एवम मंच संचालन विजय शाही (प्रज्ञा प्रवाह) ने की।




