रिपोर्ट- पियूष कुमार!
कैमूर जिले के चैनपुर पुलिस ने घर पर हथियार रहकर दहशत फैलाने का माहौल कायम करने वाले दो आरोपियों के घर छापामारी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, एक नाली देसी बंदूक, लकड़ी का एक बट, लोहा का बॉडी, खुला हुआ एक बैरल, 12 बोर का खोखा बरामद कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के शिवपूजन राजभर का पुत्र चिरकुट राजभर और बचाव राजभर का पुत्र पारस राजभर बताया जा रहा है। ग्रामीण द्वारा आशंका जताया जा रहा था कि हथियार के बल पर चुनाव को प्रभावित करने की मनसा भी हो सकती है। पुलिस सारे बिंदु पर जांच कर रही है और हथियार इनके पास कहां से आया इसको लेकर के भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया चैनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिला था चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में दो व्यक्ति अपने घर में हथियार रखकर प्रदर्शन कर लोगों में दहसत फैलाने का काम कर रहे हैं । घटना की सत्यता की जांच करने हेतु पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच दोनों के घर छापामारी की गई। जिसके दौरान चिरकुट राजभर के घर से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोली बरामद किया गया। वहीं पारस राजभर के घर से एक नाली देसी बंदूक एक पीस और लकड़ी का एक बैरल, लोहा का बॉडी और खुला हुआ एक बैरल तथा 12 बोर का खोखा बरामद किया गया। जिसके बाद चैनपुर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर आगे की पूछताछ करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – ललित मोहन शर्मा – एसपी कैमूर




