नामांकन रद्द होते ही अभिषेक दांगी ने खोया आपा, पुलिस से धक्का मुक्की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा चुनाव लड़कर बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की मंशा पालने वाले अभिषेक दांगी को जब मालूम हुआ कि उनका नामांकन पत्र कुछ कारण से रद्द कर दिया गया तो वह अपना आपा खो बैठे। इस दौरान अभिषेक दांगी ने जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र रद्द किए जाने के कारण जानने का प्रयास किया तो जिलाधिकारी के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिलाधिकारी के कार्यालय में जाने से रोका ।इस दौरान पुलिस एवं निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें धकेल कर जिलाधिकारी के कार्यालय से बाहर कर दिया। इस घटना से गुस्साये अभिषेक दांगी ने मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही। अभिषेक दांगी जो निर्दलीय प्रत्याशी हैं उनका कहना है कि हमने अपना नामांकन पत्र सही-सही भरा था लेकिन एक साजिश के तहत मेरा नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। जब इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया तो मेरे साथ पुलिस वालों ने हाथापाई किया ।अभिषेक दांगी का कहना है कि वह इस मामले को अब कोर्ट ले जाएंगे। जहां से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

बाईट अभिषेक दांगी निर्दलीय प्रत्याशी

Join us on:

Leave a Comment