LJP के पूर्व नेता इंजीनियर रविंद्र सिंह ने लोगों को झांसा देकर अपने कार्यक्रम में बुलाया लोगों ने किया बैठक का बहिष्कार

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर:- हाजीपुर के एक होटल सभागार में लोजपा रामविलास के पूर्व नेता इंजीनियर रविंद्र सिंह के अध्यक्षता में जातीय संगठन की बैठक बुलाई गई। मामला तब बिगड़ गई जब जातीय संगठन में पहुंचे लोगों ने सुना की हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी शिवचंद्र राम के लिए इंजीनियर रविंद्र सिंह वोट मांग रहे हैं। तो आक्रोशित लोगों ने सभागार से बाहर आकर आक्रोशित दिखे । राजपूत समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि इंजीनियर रविंद्र सिंह लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं लेकिन हम लोग मोदी के थे मोदी का हैं और मोदी का रहेंगे सूत्रों की माने तो इंजीनियर रविंद्र सिंह को वैशाली लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की चर्चा थी लेकिन रामविलास पार्टी के तरफ से जब टिकट नहीं दिया गया तो यह पार्टी से बगावत कर राजद का एजेंट बन गए हैं और जातीय गोल बंद कर लोगों से राजद को वोट देने की अपील कर रहें हैं। लेकिन इंजीनियर रविंद्र सिंह का तमाम कोशिश नाकामयाब होता दिख रहा है जहां पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा चिराग पासवान के समर्थन में किया गया था जिसमें भारी संख्या में लोगों के भीड़ इकट्ठी थी लालगंज में हुए रोड शो में भी लोगों का भरपूर समर्थन चिराग पासवान को मिल रहा था और इधर इंजीनियर रविंद्र सिंह चिराग पासवान को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं।
रविन्द्र सिंह जाति गोल बंद एवं जातियों की बैठक करने में लगे हैं। तो कई बैठक में लोग जाति की जगह राजद के काम करते देख सभा का बहिष्कार कर दे रहें है। फिर भी रविन्द्र सिंह चिराग पासवान को यह दिखाना चाहते हैं कि मुझे टिकट नहीं दिए तो मैं आपके खिलाफ हूं। इंजीनियर रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वैशाली से बीना देवी को टिकट बेचा गया है। जबकि बिना देवी ही चिराग पासवान के पार्टी को तोड़ने का काम की थी। लेकिन आज इंजीनियर रविंद्र सिंह भी वही काम कर रहे हैं जब इंजीनियर रविंद्र सिंह को पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इंजीनियर रविंद्र सिंह अपने साथ पार्टी में काम कर रहे कई नेताओं से एक साथ पार्टी के पद से इस्तीफा देवाकर पार्टी को क्षति पहुंचाने का काम किया है।

Join us on:

Leave a Comment