रिपोर्टर — अमरेन्द्र कुमार
मधुबनी जिले के हरलाखी मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। देश के विकास के लिए इनकी नौकरी और रोजगार की बात होनी चाहिए। असल मुद्दा गरीबी, पढ़ाई, रोजगार, पलायन, सिंचाई व स्वास्थ्य का है और यही मेरे लिए सर्वोपरि है। 17 महीने में बिहार में हमारी सरकार थी तो 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। नेता प्रतीपक्ष ने मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद अली अशरफ फातिमा के समर्थन में हरलाखी प्रखंड के नंदलाल महावीर प्लस टू उच्च विद्यालय गंगौर के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि देश महंगाई और आर्थिक संकट से गुजर रहा है, हमारी सरकार बनी तो पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम करेंगे। एक करोड़ लोगो को रोजगार देंगे, माताओं और बहनों को एक लाख रुपए सालाना देंगे, 200 यूनिट बिजली फ्री देंगें।10 साल से मोदी पीएम है आपका जिला व गांव के लिए मोदी ने क्या किया है, किसी को रोजगार नहीं मिला। वही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव बहुत खास है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की लिखी संविधान की विरासत को बचाना है। सत्ता में बैठे लोग संविधान बदलना चाहते हैं। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व विधायक राम आशीष यादव, व संचालन रामचंद्र साह ने किया। मौके पर राज्यसभा सांसद मनोज झा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव राम नरेश पाण्डेय, पूर्व विधायक सीताराम यादव, विधायक भरत भुषण मंडल, राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, पूर्व एमपी सुरेंद्र यादव, श्री नारायण महतो, मोहम्मद फूज अहमद अंसारी, मदन चंद्र झा, शिवचंद्र मिश्रा, प्रिया राज, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं सभा में मौजूद काफी संख्या में आए इंडिया गठबंधन के समर्थक काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे।




